{"_id":"6aecdef85e5b20e3860f284f","slug":"if-the-ruling-party-takes-to-the-streets-consider-the-government-to-be-on-the-back-foot-selja-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165738-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष सड़क पर उतरे तो समझो सरकार बैकफुट पर आई : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पक्ष सड़क पर उतरे तो समझो सरकार बैकफुट पर आई : सैलजा
Fri, 06 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में पत्रकारों से बात करतीं सांसद कुमारी सैलजा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को जगाधरी जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के कार्यालय में केंद्र और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गृह मंत्री अमित शाह के पर पलटवार करते हुए सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार को आइना दिखाना है। जब सत्ता पक्ष ही सड़क पर उतरे तो समझ लेना चाहिए कि सरकार बैकफुट पर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी हिंसा का सहारा नहीं लिया। विपक्ष और मीडिया दोनों की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की कमियों को जनता के सामने रखना विपक्ष का दायित्व है। यदि कहीं हिंसा हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सैलजा ने धनतेरस पर बाजार बंद कराने और यातायात रोकने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के प्रदर्शनों पर व्यापार प्रभावित होने की बात कही जाती थी, लेकिन अब खुद बाजार बंद करवाए जा रहे हैं। जब कांग्रेस ने लूटपाट या हिंसा नहीं की तो व्यापारियों को परेशान करने की क्या जरूरत थी। सांसद ने चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर संदेह जताते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों के मन में उठ रहे संदेह दूर करने में सफल नहीं रहा है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। घुसपैठियों के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार से पिछले 12 वर्षों में पकड़े गए घुसपैठियों का आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने सवाल किया कि यदि 13 करोड़ से अधिक वोट काटे जाने की बात कही जा रही है तो सरकार बताए कि कितने घुसपैठियों की पहचान हुई और कितनों को देश से बाहर भेजा गया। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रवीण राणा, परमजीत धीमान, अख्तर अली, गुलजार सिंह, वेद प्रकाश, मोनिका डुमरा, निर्मल चौहान, मिथलेश चौधरी, मोहन वर्मा, बलदेव श्योराण और देवेंद्र दादूपुर सहित अन्य मौजूद रहे।