{"_id":"668b205b1ea8f3d0c5045794","slug":"if-the-passenger-train-does-not-stop-we-will-block-the-railway-track-indefinitely-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121639-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पैसेंजर ट्रेन न रुकी तो अनिश्चितकाल के लिए करेंगे रेल ट्रैक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पैसेंजर ट्रेन न रुकी तो अनिश्चितकाल के लिए करेंगे रेल ट्रैक जाम
Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर रेलवे से सर्किल ऑफिसर जगपाल सिंह व सीआरपीएफ से डीएसपी अरुण कुमार ऊंचाचंदना गांव स्थित पंचायत घर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ बैठक में मांग पर कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है मांग पूरी न होने पर 15 जुलाई सुबह सात बजे से मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देंगे।
मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण कई माह से रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर 19 जून को ग्रामीणों ने डीआरएम अंबाला कैंट के नाम मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को मांगपत्र दिया था। इसमें चेतावनी दी थी कि 15 दिन में पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर न हुआ तो कडा निर्णय लिया जाएगा। 15 दिन पूरे होने के बाद रेलवे अधिकारी ग्रामीणों से बैठक करने पहुंचे।
बैठक भाकियू जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना व कांग्रेस जिला महासचिव परमजीत धीमान के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारी बैठक में समस्या का समाधान नहीं कर पाए। अधिकारियों के पास ग्रामीणों के सवालों का जवाब नहीं था। इसलिए ग्रामीणों की ओर से रेलवे अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि एक हफ्ते में मांग पूरी की जाए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सैनी, रवि मठानिया, पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह, सोमनाथ सिंह, कुलवंत भाटिया, ऋषिपाल सैनी, ईश्वर दयाल, जोगिंद्र सिंह, बंटी भाटिया, गुलशन सैनी, विक्की भाटिया, राजेंद्र सिंह राणा, संधू भाटिया, कपिल धीमान, सोनू, जोगिंद्र मौजूद रहे।