फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Id, police flag march

सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Sun, 11 Aug 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Id, police flag march
हमीदा में पैदल मार्च के दौरान जानकारी लेते डीएसपी हेडार्टर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एक साथ होने पर जिला पुलिस ने शिवालयों और मस्जिदों में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। पुलिस ने मुस्लिम बाहुल इलाके हमीदा में हिंदू संगठनों की तरफ से खुलेआम कुर्बानी और बचे हुए अवशेष को इधर-उधर फेंकने की शिकायत पर यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाषचंद की अगुवाई में हमीदा कॉलोनी में रविवार शाम को पैदल मार्च निकाला और सभी समुदाय के मौजिज लोगों से बात कर शांतिपूर्वक और एक-दूसरे की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान सिटी थाना एसएचओ रतन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले कुर्बानी की परमिशन मांगने आएं समुदाय विशेष के लोगों को डीएसपी ने हिदायत दी थी कि वे खुले में कुर्बानी न दें और खून को नालियों में न बहाएं। साथ ही बचे हुए अवशेष भी मिट्टी में दबाएं, उन्हें इधर-उधर न फेंके।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
- शिवालयों व मस्जिदों पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लें।
- शांति समिति की बैठक कराएं और अवांछनीय तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
- शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने के साथ ही शिवालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाएं।
- अपराध पर रोक लगाने के लिए स्थानीय जनता की मदद लें।
- पशु तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जाएं।
- मुख्य मार्गों पर रात्रि में वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करें।
अफवाह फैलाने वालों पर की जायेगी कार्रवाई : त्योहार के मौके पर अफवाह फैला कर किसी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिला के सभी एसएचओ, चौकी प्रभारी और आईओ को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामले आते ही शीघ्र कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद के चलते शहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया है। तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन भी है। ऐसे में पुलिस के जवान पूरी तरह से निगरानी रख रहे हैं। विशेष यातायात व्यवस्था भी की है ताकि आम नागरिक को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
- सुभाषचंद, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed