फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ICICI Bank fined Rs 11,000

Yamuna Nagar News: आईसीआईसीआई बैंक पर 11 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
ICICI Bank fined Rs 11,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपने ग्राहक से अधिक ब्याज वसूलने वाले आईसीआईसीआई बैंक पर उपभोक्ता फोरम ने 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। साथ ही ग्राहक से अधिक वसूल किए पांच लाख 64 हजार 401 रुपये लौटाने का भी आदेश दिया है। यदि बैंक फोरम के आदेश के 45 दिनों के भीतर वसूली गई ब्याज राशि वापस नहीं करेगा तो उसे 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना पड़ेगा।
चौहान पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उपभोक्ता फोरम में अक्टूबर 2019 को आईसीआईसीआई बैंक, गोबिंदपुरी रोड के खिलाफ शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी फर्म ने आईसीआईसीआई बैंक से सीसी लोन लिया था, जिसका समय पर भुगतान किया जा रहा था।
विज्ञापन

बैंक अकाउंट को चेक करने पर पता चला कि बैंक द्वारा चौहान पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड से जनवरी 2018 से सितंबर 2018 तक पांच लाख 64 हजार 401 रुपये अतिरिक्त ब्याज वसूल कर लिए गए थे। चौहान पेपर्स की ओर से इस संबंध में बैंक को जानकारी भी दी गई और वसूल किया गया अवैध ब्याज वापस मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की ओर से उक्त ब्याज राशि नहीं लौटाई गई। इस पर चौहान पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर अक्टूबर 2018 में से उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने बैंक पर जुर्माना लगाते हुए वसूल की गई अवैध रूप से वसूल की गई ब्याज राशि लौटाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed