{"_id":"66146f65ed846e8bc50b2ce4","slug":"hydra-operator-killed-two-injured-in-collision-between-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117034-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में हाईड्रा ऑपरेटर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में हाईड्रा ऑपरेटर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। जठलाना रोड पर खजूरी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में हाईड्रा ऑपरेटर रेतगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
रेतगढ़ गांव निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह जठलाना स्थित टरनोक्स लेमिनेट फैक्ट्री में हाईड्रा ऑपरेटर का काम करता था। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा नरेंद्र बाइक पर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। करीब पौने आठ बजे जब उसका बेटा जठलाना रोड पर खजूरी गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे।
हादसे में उसके बेटे के मुंह व सिर पर गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने हादसे में घायल हुए तीनों युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके बेटे नरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार उन्हेड़ी निवासी 23 वर्षीय महेश की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। दूसरे घायल उन्हेड़ी निवासी 18 वर्षीय आंचल को सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जठलाना थाना प्रभारी रजत शर्मा का कहना है कि आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।