फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband's dead body found near wash basin, wife absconding

Yamuna Nagar News: पति का वॉशबेसिन के पास मिला शव, पत्नी फरार

Thu, 25 May 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Husband's dead body found near wash basin, wife absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गांव भगवान में किराए के मकान में पत्नी काजल के साथ रह रहे 21 वर्षीय सुखविंद्र का शव वॉशबेसिन के पास पड़ा मिला। मकान की छत पर लगे लोहे के जंगले में चुन्नी सरिये से बंधी हुई थी और नीचे लटक रही थी। चुन्नी का कुछ कटा हुआ हिस्सा नीचे पड़ा था। यह सारा दृश्य मृतक सुखविंद्र की बहन डिंपल ने अपनी आंखों से देखा। सुखविंद्र की पत्नी काजल भी घर पर नहीं थी।
ऐसे में डिंपल को शक है आरोपी काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और मकान की छत में चुन्नी बांधकर गुमराह करने की नियत से साक्ष्यों को झूठा बनाने की कोशिश की है। आरोपी कोमल का फोन बंद आ रहा है। मृतक सुखविंद्र की बहन डिंपल ने काजल पर हत्या का शक जताते हुए थाना सदर जगाधरी के केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डिंपल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी साल 2009 में गांव खारवन निवासी राजेंद्र कुमार के साथ हुई। छोटे भाई सुखविंद्र सिंह ने करीब एक साल पहले बराड़ा की काजल के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब दो माह तक सुखविंद्र व काजल गांव अहमदपुर में रहे थे। उसके बाद सुखविंद्र पत्नी काजल को साथ लेकर उनके गांव खारवन आ गया था। यहां करीब एक माह तक दोनों उनके घर पर रहे। इसके बाद सुखविंद्र व काजल ने गांव भगवानपुर में राजबीर सिंह के मकान में किराए पर रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल ने बताया कि सुखविंद्र भगवानपुर में ही बालाजी प्लाईवुड में काम करने लगा था। काजल भी इसी फैक्टरी में काम करने लगी। करीब तीन व चार माह से काजल ने तिरुपति फैक्टरी में मजदूरी करनी शुरू कर दी थी। जब सुखविंद्र उसकी भाभी काजल के पास फोन करता तो अक्सर उसका लंबे समय से फोन व्यस्त रहता था। तब सुखविंद्र ने उसे बताया कि काजल के किसी लड़के के साथ संबंध है और काजल अकसर चोरी-छिपे उससे बात करती रहती है।
डिंपल ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौसी सुनीता ने फोन कर उसे बताया कि तुम्हारे मामा के लड़के मलकीत सिंह ने बताया कि सुखविंद्र की तबीयत ज्यादा खराब है और तुम जल्द उनके घर जाकर देखो क्या हुआ है। इस पर वह अपने पति राजेंद्र के साथ गांव भगवानपुर पहुंची। यहां आकर देखा तो उसका भाई सुखविंद्र मकान के अंदर लॉबी में बने वॉशबेसिन के पास मृत अवस्था में पड़ा था।

मामले में मृतक की बहन के बयान पर आरोपी पत्नी काजल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फरार पत्नी की तलाश जारी है। उसके मिलने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कुसुम बाला, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed