फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband and brother-in-law murdered on suspicion of illicit relations

Yamuna Nagar News: अवैध संबंधों के शक में पति व देवर ने की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Husband and brother-in-law murdered on suspicion of illicit relations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया चनेटी रोड पर 30 अप्रैल सुबह खून से लथपथ मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी के पति व देवर ने अवैध संबंधों के शक में की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल गांव निवासी मृतका गुलशन के पति शमीम व देवर सगीर के रूप में हुई है। दोनों भाइयों ने गुदाला अर्थात सब्बल से वारकर उसे मौत के घाट उतारा था। रात के समय बूड़िया चनेटी रोड पर खेत में फेंक दिया था।
यह खुलासा बुधवार को डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। दोनों भाइयों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भौरिया ने बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह व अपराध शाखा 2 प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में टीमें बनाईं थीं। जांच में मृत महिला की पहचान सहारनपुर के नागल गांव निवासी गुलशन के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच टीम की प्राथमिक पूछताछ में हत्यारोपियों महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक में करना बताया है। महिला की गुदाला अर्थात सब्बल से वार कर की गइ थी।


---------------
सऊदी अरब भागने की फिराक में था आरोपी शमीम -
अपराध शाखा 2 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी शमीम सऊदी अरब रहता था। शादी के बाद भी वह सऊदी अरब चला गया था। पत्नी गुलशन को भी वह बीच बीच में वीजा लगवाकर सऊदी अरब बुला लेता था। पति के सऊदी अरब रहने के दौरान गुलशन घर पर अकेली रहती थी। इसी के चलते उसके पति को उस पर अवैध संबंधों का शक हुआ। कुछ माह पहले शमीम सऊदी अरब से यहां वापस आया था। तभी उसने अपने छोटे भाई के साथ हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद आरोपी सऊदी अरब भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घास के खेत में मिला था महिला का खून से लथपथ शव -

30 अप्रैल की सुबह 30 वर्षीय महिला का शव चनेटी बूड़िया मार्ग पर सैनी फार्म हाउस के पास नेपियर घास के खेत में पड़ा मिला। महिला के चेहरे के दाहिने हिस्से पर बुरी तरह से वार किए गए थे। जिससे दाईं आंख के आसपास चेहरे की हड्डी बुरी तरह से टूटी हुई थी। गले पर भी कट का निशान था। पहचान न हो, इस कारण महिला के हाथ में लाल रंग का चूड़ा पहनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed