फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband accused of withdrawing five lakh rupees from the account

Yamuna Nagar News: पति पर खाते से पांच लाख रुपये निकलवाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of withdrawing five lakh rupees from the account

विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर निवासी शिखा ने अपने दूसरे पति सागर पर पांच लाख की फर्जी एफडी बनवाने व बैंक से पांच लाख रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। यहीं नहीं दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर घर से निकालने का भी आरोप है। शहर पुलिस ने आरोपी सागर समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर निवासी शिखा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी सुभाष चंद के साथ हुई थी। जिससे उसके पास सात साल की बेटी है। कुछ साल पहले उनका आपसी सहमति में तलाक हो गया था। तब उसके पहले पति से उसे 11 लाख रुपये दिए थे। जो उसने अपने बैंक खाते में जमा करवाए थे।



इसके बाद उसका जीवन साथी डॉट कॉम पर सागर भाटिया से जून 2022 में संपर्क हुआ। सागर ने उसे बताया कि वह जयपुर रहता है। उसका प्रॉपर्टी डीलर का काम है। वह लगभग 60 हजार रुपये प्रति माह कमाता है। इसके बाद तीन जुलाई 2022 को आरोपी सागर अपने परिजनों के साथ उनके घर आया। उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसकी बेटी को भी साथ रखने की जिम्मेवारी ली। इसके बाद 11 फरवरी 2023 को आरोपी सागर ने उससे शादी कर ली। आरोप है कि एक सप्ताह के बाद ही आरोपी व उसके परिजनों ने उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। उसके पति ने एफडी करवाने के नाम पर उसके अकाउंट से पांच लाख रुपये निकलवा लिए। आरोपियों ने इस दौरान उसके मायके से मिले सभी गहने अपने पास रख लिए। आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये ओर देने की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके गहने भी वापस नहीं किए। वह किसी तरह घर पहुंची और मायके वालों के पास रहने लगी। बेटी के पढ़ाई के खर्च के लिए वह अपनी एफडी लेकर 13 जून को अपने पिता के साथ राजस्थान गई। जब वह बैंक में गई तो उसे पता चला कि यह एफडी फर्जी है। इसका कोई रिकार्ड बैंक में नहीं था। जब उसने अपने बैंक खाते की जांच करवाई तो उसमें से भी उसके पति द्वारा पांच लाख रुपये निकलवाए हुए थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने मामले में शिखा की शिकायत पर उसके पति सागर भाटिया, ससुर संजय भाटिया, सास सुनीता भाटिया, ननद निहारिका कक्कड़, करिश्मा धवन व पूर सिंह पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, साजिश रचने व अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed