फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband accused of getting second marriage due to non-fulfillment of dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति का दूसरा निकाह कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of getting second marriage due to non-fulfillment of dowry demand
यमुनानगर। दहेज की मांग पूरी न हुई तो ससुराल वालों ने सताना शुरू कर दिया। मांग को पूरा कराए जाने के उद्देश्य से उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके साथ मारपीट की जाने लगी। जब ससुरालजनों का अत्याचार ज्यादा बढ़ा तो पीड़ित विवाहिताएं पुलिस की शरण में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इस तरह के अलग-अलग स्थानों से आए चार के दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 35 वर्षीय महिला का निकाह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी जुलफान के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके पति का दूसरा निकाह करा दिया। इस बारे में महिला को भी नहीं बताया गया। आरोप है कि वह गर्भवती थी। ससुराल वालों ने उसे दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने जुलफान, आदिल, बग्गो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, बूड़िया थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ उस पर गलत नजर रखता है। पति व अन्य ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। जेठ के बारे में पति को बताया, तो आरोपी ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे ही घर से निकाल दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की माडल कॉलोनी निवासी पायल की शादी अमन से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इसके अलावा शंभु कॉलोनी निवासी मीना की शादी पवन कुमार के साथ हुई थी। उसने भी पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed