फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband accused of abetting suicide arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of abetting suicide arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर जगाधरी पुलिस ने पटरी मोहल्ला निवासी रीमा की आत्महत्या करने के मामले में उसके आरोपी पति अनुज उर्फ रितू को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 19 फरवरी को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली थी। तब पुलिस ने उसके आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। जिसमें महिला ने अपने पति पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध होने बात लिखी है और उसके अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही है। सुसाइड नोट में चार महिलाओं के नाम भी लिखे है।

बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज अजय ने बताया कि महिला ने अपने पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध होने के शक में आत्महत्या की थी। आरोपी मनियारी की दुकान करता है। दुकान पर सामान लेने के लिए महिलाएं आती थीं। वहीं से मृतक महिला को शक हुआ कि उसके पति के महिलाओं से अवैध संबंध हैं। मामले में जांच की जा रही है कि आरोपी के किस किस से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध है भी या केवल महिला का शक है। यह सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिल्हाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
देवबंद निवासी कर्ण माहेश्वरी ने शहर जगाधरी में शिकायत दी थी कि उसकी बड़ी बहन रीमा ने साल 2011 में जगाधरी पटरी मोहल्ला निवासी अनुज उर्फ रितू से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ साल बाद उसका जीजा उसकी बहन को परेशान करने लग गया था। उसके जीजा के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। बहन ने इस बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने जीजा को समझाया था। कुछ दिन तो अनुज ठीक रहा, लेकिन फिर से गलत हरकतें करने लग गया था। 19 फरवरी को उसकी बहन ने जीजा से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बहन ने मरने पहले बताया था कि अपने पति से परेशान होकर वह यह कदम उठा रही है। इस शिकायत पर जगाधरी पुलिस ने आरोपी अनुज पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed