फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hurt by failure, student committed suicide by hanging

11वीं कक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hurt by failure, student committed suicide by hanging
यमुनानगर। शहर की विजय कॉलोनी में 11वीं कक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक का भाई दवा लेने के लिए गया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर की विजय कॉलोनी निवासी अरविंद ने शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे बिहार के सिवान के रहने वाले हैं। यहां विजय नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते है। वह प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करता है। सबसे छोटा भाई रणजीत मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। उसने नॉन मेडिकल ली हुई थी। 16 अप्रैल को उसका 11वीं कक्षा का परिणाम आया था। उसमें वह फेल हो गया था। इस बात से उसका भाई परेशान था। उन्होंने उसे काफी समझाया कि दोबारा मेहनत करना पास हो जाएगा। 19 अप्रैल को वह और अपने भाई ओमप्रकाश अपने काम पर चले गए थे। घर पर सबसे छोटा भाई रणजीत और बहन थी। माता-पिता घर बिहार गए हुए थे। इस दौरान बहन भी पड़ोस में काम से चली गई। जब वह रात को खाना बनाने के लिए वापस आई तो देखा कि रणजीत ने छत पर कपड़े से फंदा लगाया हुआ था। इस दौरान उसकी बहन ने कपड़ा काटकर भाई के शव नीचे उतारा और उन्हें फोन कर बताया। वे तुरंत घर पर पहुंचे और रणजीत को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परीक्षा में फेल होने की वजह से ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
फंदा लगाकर महिला ने दी जान, पति समेत चार पर केस दर्ज
यमुनानगर।
जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतक के पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

सहारनपुर के गांव सोहनचीड़ा निवासी सुनीता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सरिता की शादी 10 साल पहले अशोक विहार कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के साथ हुई थी। ढाई माह पहले जब बेटी मायके आई थी तो उसने बताया था कि पति सतीश नशा करता है। नशे में उसके साथ मारपीट करता है। वह मायके से पांच लाख रुपए लेकर आने की मांग कर रहा है। कुछ दिन बाद सतीश का बड़ा भाई सुरेश और रिश्तेदार अपनी जिम्मेदारी पर उसकी बेटी को लेकर गए थे। 17 अप्रैल को उसने अपनी बेटी के मोबाइल पर उसका हाल चाल पूछने के लिए फोन किया, लेकिन फोन सतीश के पास होने से उसने बात नहीं हो पाई। रात करीब आठ बजे दामाद सतीश ने उसके बेटे रोहित पर फोन कर बताया कि सरिता ने फंदा लगा लिया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस सूचना पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची। इसी बीच इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। सुनीता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके दामाद सतीश, ससुराल पक्ष के सुरेश, जोगिंद्रो, तेजली ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मृतका की मां की शिकायत पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed