{"_id":"6876ac5b3248b0e047032d37","slug":"humidity-increased-the-trouble-there-is-a-possibility-of-rain-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140829-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसर
Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में मंगलवार को निकली तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। सुबह से शाम तक कभी धूप निकलती तो कभी बादल छा जाते। पूरा दिन बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। इससे लोगों को दिनभर गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बारिश होने की संभावना ही।
उधर किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं, क्योंकि आमजन के साथ-साथ उन्हें भी बारिश की बहुत ज्यादा जरूरत है। कई दिनों से धान की फसल पूरी तरह से ट्यूबवेल पर ही निर्भर होकर रह गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सोमवार के मुकाबले एक डिग्री की कमी आई है। इसके बावजूद गर्मी का सितम जारी है।
गन्ने का रस, शिकंजवी, फलों के जूस की रेहड़ियों पर एक बार फिर से लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बुधवार को यदि बारिश होती है तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आएगी। जो कुछ समय के लिए लोगों को राहत देगी। उधर, किसान अब खेतों में धान की निगरानी करने में जुटे हैं। क्योंकि धान की रोपाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
अब धान के खेतों में कौने-कौने तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश न होने से कई खेतों में तो पानी की एक बूंद तक नहीं दिखती। इसलिए ट्यूबवेल चलाकर फसल की सिंचाई की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि बुधवार को बारिश होने की संभावना है। यह सही है कि कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मानसून अभी सक्रिय होगा।