{"_id":"67d71ba0386f89574608b5f4","slug":"humans-are-moving-towards-decline-rajendra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134604-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतन की ओर अग्रसर हो रहा मानव : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतन की ओर अग्रसर हो रहा मानव : राजेंद्र
Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी और सतगुरु देव श्री शक्तिपुत्र महाराज की महाआरती का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि आज मानव पतन की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारे देश की युवा पीढ़ी नशे की ओर बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है, हमें इसे रोकना होगा।
उन्होंने कहा कि इसे रोका न गया तो परिवार के परिवार नष्ट होते चले जाएंगे, यदि सुख शांति संपन्न चाहिए तो नशे मांसाहार से मुक्त जीवन जीना ही होगा। आज नशा हमारे देश की सबसे बड़ी महामारी बन चुका है। यही कारण है कि सभी अपराधों की जड़ नशा है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम सैनी ने कहा कि पवित्र त्योहारों पर हमें ज्यादा से ज्यादा मां की आरती पाठ करने चाहिए, जिससे कि समाज में सात्विक ऊर्जा पैदा हो सके और बच्चों में संस्कारों की स्थापना हो सके। इस अवसर पर तेजपाल, राजेश बुबका, दीपचंद, अनिल, बलबीर, सुभाष, बलवंत, सतीश, सोहनलाल, शेर सिंह, बलजीत, राय सिंह आदि उपस्थित रहे।