फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HTET: Police personnel will be deployed at all centers

Yamuna Nagar News: एचटेेट ः सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मचारी

Wed, 30 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
HTET: Police personnel will be deployed at all centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर चाक चौकस प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा की तैयारी को लेकर एसडीएम ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा संबंधी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने तैयारियों की समीक्षा की। जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ ने अधिकारियों को सभी काम की पुष्टि सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है, जिसे सभी केंद्र अधीक्षकों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को करना है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सभी अधीक्षक पहले से ही यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की निर्धारित नियमों का दृढ़ता से पालन करें। एचटेट लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 की परीक्षा 30 व 31 जुलाई को करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल-3 की परीक्षा 30 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। इसी प्रकार 31 जुलाई को प्रात: कालीन सत्र में एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े बजे तक होगी। वहीं, सांयकालीन सत्र में एचटेट लेवल-1 की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरण पूरी तरह के प्रतिबंधित हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी तरह का डिजिटल उपकरण व मोबाइल न लेकर आए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे होंगे, जो परीक्षा से एक दिन पहले ही लग जाएंगे।

सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय की दुरुस्त रखी जाए। कोई भी अधिकारी अपने कार्य में कोताही न बरतें। किसी भी अधिकारी को परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की शंका हो, समय रहते दूर कर लें। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह सहित हरियाणा विद्यालय बोर्ड भिवानी के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed