फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HTET Level-3 completed, 2,584 appeared for the exam on the first day

Yamuna Nagar News: एचटेट लेवल-3 पूरा, पहले दिन 2,584 ने दी परीक्षा

Thu, 31 Jul 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
HTET Level-3 completed, 2,584 appeared for the exam on the first day
जगाधरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का लेवल-3 बुधवार को दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। परीक्षा सायंकालीन सत्र में दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस तैनात रही। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्र पहुंचने लगे थे, लेकिन निर्धारित समय पर ही उन्हें प्रवेश दिया गया। लेवल-3 की परीक्षा में कुल 2,940 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2,584 परीक्षा देने पहुंचे और 356 अनुपस्थित रहे। लेवल-3 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित 87.90 प्रतिशत रही। परीक्षा को लेकर प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मैदान में रहे। अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बता दें परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को एचटेट के लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा होगी। लेवल दो में कुल 5,128 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, लेवल-1 में 2501 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वीरवार को सुबह के सत्र में लेवल-2 की परीक्षा होगी। लेवल-1 की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। लेवल-2 की परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि लेवल एक की परीक्षा के लिए कुल दस केंद्र बनाए गए हैं। प्रात: सत्र की परीक्षा 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे होगी। वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, परीक्षा के लिए जैमर भी लगाए गए हैं। इसके साथ डीसी पार्थ गुप्ता ने परीक्षा को लेकर केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू की है। जिसके तहत केंद्र के पास चार या इससे अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी होगी। वहीं, इन क्षेत्रों में किसी प्रकार का हथियार लेकर जाना वर्जित किया गया है। नोडल अधिकारी सीटीएम पीयूष गुप्ता ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव संबंधी कोई समाचार नहीं मिला। सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

-----------
इस केंद्र पर रहे इतने अभ्यर्थी

चौधरी देवी लाल कॉलेज केंद्र पर 312 में से 280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 32 अनुपस्थित रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी केंद्र पर 312 में से 262 ने परीक्षा दी और 50 अनुपस्थित रहे। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के दो केंद्रों पर 312-312 अभ्यर्थी थे। जिसमें से एक केंद्र पर 284 और दूसरे पर 276 परीक्षार्थी पहुंचे। दोनों केंद्रों पर 64 अनुपस्थित रहे। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में कुल तीन केंद्र बनाए गए थे और प्रत्येक पर 312 अभ्यर्थी थे। जिसमें एक केंद्र पर 279, दूसरे पर 281 और तीसरे पर 275 ही परीक्षा देने पहुंचे। तीनों केंद्रों पर 101 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। गुरु नानक खालसा कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक पर 312 अभ्यर्थी थे। इस दौरान एक केंद्र पर 269 और दूसरे पर 268 ने परीक्षा दी। इन केंद्रों पर 87 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, हिंदू पब्लिक स्कूल केंद्र पर 132 की परीक्षा होनी थी। जिसमें से 110 ने परीक्षा और 22 अभ्यर्थी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed