{"_id":"63f5cf88c098049c530827e6","slug":"hsgpc-took-over-service-of-first-and-tenth-patshahi-gurdwara-sahib-in-yamunanagar-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: एचएसजीपीसी ने संभाली पहली और दसवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब की सेवा, देखरेख के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: एचएसजीपीसी ने संभाली पहली और दसवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब की सेवा, देखरेख के लिए बनाई कमेटी
Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:47 PM IST
सार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने बिलासपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही कपालमोचन की सेवा संभाल ली है। इस दौरान महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। अगर खुद कोई जाना जाता है तो जा सकता है।
विज्ञापन
दसवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने बुधवार को नवनियुक्त अध्यक्ष महंत कर्मजीत सिंह की अगुवाई में बिलासपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही कपालमोचन की सेवा संभाल ली है। वहीं गुरुद्वारा साहिब की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। जिन पर गुरुद्वारा साहिब की देखरेख का पूरा जिम्मा होगा। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रविंद्र सिंह संटी को कर्मजीत सिंह ने सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में हर संभव सुविधाएं भी समय-समय उपलब्ध होगी
सेवा संभालने के दौरान गुरुद्वारा साहिब में अरदास भी की गई। इस दौरान महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कार्यरत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। अगर खुद कोई जाना जाता है तो जा सकता है। वहीं गुरुद्वारा साहिब में हर संभव सुविधाएं भी समय-समय उपलब्ध होती रहेगी। बता दें एचएसजीपीसी द्वारा गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभालने को लेकर प्रशासन की तरफ से भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान स्थिति न बिगड़े पुलिस बल भी तैनात रहा। बकायदा इस दौरान ब्लॉक रादौर के डीएसपी रजत गुलिया के अलावा तहसीलदार दलजीत सिंह भी मौके पर रहे। उल्लेखनीय है एक फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आए आदेश के बाद एचएसजीपीसी सक्रिय होने के बाद गुरुद्वारों की सेवा संभालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन