फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   How will players bring medals in Mahakumbh without a coach?

Yamuna Nagar News: बिना कोच खेल महाकुंभ में कैसे पदक लाएंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
How will players bring medals in Mahakumbh without a coach?

विज्ञापन
यमुनानगर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल का शेड्यूल भी जारी हो गया है। इसके तहत जिले में दस जून को ट्रायल होने है, पर विडंबना यह है गत वर्षों की तरह खेल महाकुंभ में शामिल 24 खेलों में महज नौ खेलों के ही सरकारी कोच हैं। ऐसे में अन्य 15 खेलों में जिले की झोली में पदक कैसे आएंगे।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2024 में आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, कयाकिंग व केनोइंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, रोइंग, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, वाॅलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट खेल शामिल हैं।
विज्ञापन

इन खेलों में से जिला स्तर पर बैडमिंटन, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, कुश्ती, हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस के ही सरकारी कोच हैं। अन्य 15 खेल आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, कयाकिंग व केनोइंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, रोइंग, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट जैसी खेल महाकुंभ की स्पर्धाओं के सरकारी कोच नहीं हैं। इन खेल स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ी कैसे पदक लाएंगे, यह सवाल खेल प्रेमियों के जहन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रेमियों में चिराग, राहुल, लक्ष्मण, सतेंद्र, राजकुमार ने कहा कि खेल महाकुंभ के 24 खेलों में सिर्फ नौ के ही सरकारी कोच होना चिंता का विषय है। चूंकि किसी खेल में खिलाड़ियों का रुझान तभी बढ़ सकता है, जब उसका कोच व मैदान हो।
खेल महाकुंभ के जिन खेलों के सरकारी कोच नहीं है, उनमें खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल नर्सरियों के कोच व पूर्व कोचों का सहारा लिया जा रहा है। इसके बाद भी खेल महाकुंभ की कई खेल स्पर्धाओं के ट्रायल कराना टेढ़ी खीर है। क्योंकि कयाकिंग व कैनोइंग जैसे कई खेलों के ट्रायल के लिए उपयुक्त जगह भी नहीं है।

-
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2024 की क्रिकेट स्पर्धा के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन दस जून को हैं। इसमें क्रिकेट खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल खेल विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक एवं क्रिकेट कोच परमिंद्र सिंह व जसपाल सिंह की अगुवाई में जगाधरी के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में दस जून को सुबह सात बजे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed