फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   How did you choose the government of Yamunanagar and Radaur, the secret will be revealed today

Yamuna Nagar News: आपने कैसी चुनी यमुनानगर और रादौर की सरकार, आज खुलेगा राज

Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
How did you choose the government of Yamunanagar and Radaur, the secret will be revealed today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। यमुनानगर-जगाधरी व रादौर, दोनों जगह लोगों ने अपने लिए कैसी शहर की सरकार चुनी, यह राज आज दोपहर तक खुल जाएगा। दोनों जगह दो मार्च को हुए मतदान के बाद नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की सरकारी आईटीआई यमुनानगर व नगर पालिका रादौर की राजकीय आदर्श स्कूल में सुबह आठ बजे से ईवीएम में मतों की गिनती शुरू होगी।
नगर पालिका रादौर के अंतर्गत 14 ही वार्ड हैं, इसलिए यहां दोपहर से पहले परिणाम सामने आ सकते हैं, वहीं नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में 22 वार्डों होने से दोपहर तक मतगणना पूरी होने की संभावना है। इससे किसी के सिर पर जीत का सेहरा सजेगा, वहीं किसी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। यानी आज सुबह से शाम तक यमुनानगर व रादौर, दोनों शहरों में चुनावी पारा बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन

मतगणना में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों व एजेंटों को मंगलवार शाम को आई कार्ड वितरित किए गए। इस बार प्रशासन की ओर से मतगणना में हिस्सा लेने वाले एजेंटों की पुलिस वेरिफिकेशन कराई गई। जिन एजेंटों पर मामले दर्ज हैं, उनको मतगणना में हिस्सा लेने से रोक जा रहा है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद प्रशासन की ओर से आई कार्ड जारी किए गए। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर दस दिनों से सरकारी आईटीआई यमुनानगर व राजकीय आदर्श स्कूल रादौर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन के कड़े प्रबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मार्च को नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर व 21 वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए 348 बूथों पर कुल 53.5 फीसदी तक मतदान हुआ था। यानी कुल 355278 मतदाताओं में से 165196 लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे ही नहीं, वहीं शहर के 190082 लोगों ने मतदान कर शहर की सरकार चुन ली।

इसमें अगली मेयर और 21 वार्डों में पार्षद कौन हैं, यह राज आज मतगणना से खुलेगा। इसी तरह रादौरान नगर पालिका के अध्यक्ष व 14 वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए 14 बूथों पर मतदान हुए थे। यहां कुल 79.7 फीसदी मतदान हुआ। कुल 11950 मतदाताओं में 9250 ने ही मतदान कर नया पालिका अध्यक्ष सहित 14 वार्डों के पार्षद चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed