फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   How can action be taken against invalid schools, there are less officers

Yamuna Nagar News: अमान्य स्कूलों पर कैसे हो कार्रवाई, कम हैं अधिकारी

Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
How can action be taken against invalid schools, there are less officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई करने के निदेशालय से आदेश जारी किए जा रहे हैं। वहीं जिले में ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारी ही नहीं है। जिले के शिक्षा विभाग के छह खंडों में पांच अधिकारी विहीन हैं।
केवल एक खंड में अधिकारी है। यह पद भी स्कूल प्राचार्य को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में दिया गया है। अन्य किसी खंड में कोई खंड शिक्षा अधिकारी नहीं है। निदेशालय व जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों के बावजूद अमान्य स्कूल धड़ल्ले से नए सत्र के दाखिले ले रहे हैं। जिले के इन सभी अमान्य स्कूलों में कक्षाएं भी लगने लगी हैं। स्कूलों ने नए सत्र के लिए अभिभावकों को उनके बच्चों के लिए वर्दी व किताबें भी थमा दी हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इसे लेकर अभिभावक असमंजस में हैं, चूंकि वे अपनी मोटी रकम खर्च अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में करवा चुके हैं। वहीं, बीईओ न होने के कारण अन्य लोगों को भी काम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की दौड़ लगाने पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी दूर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रही है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों में 47 के नाम शामिल किए थे। वहीं जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या सूची में शामिल से करीब चार गुना अधिक है।

जिले में अनुमानित करीब 250 स्कूल ऐसे हैं जो गैरकानूनी रूप से चल रहे हैं। विभाग की इस सूची पर कई स्कूलों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विभाग ने दोबारा से स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी न होने के कारण यह रिपोर्ट भी खटाई में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed