फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hot winds increased people's problems, mercury @ 42

Yamuna Nagar News: गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पारा <bha>@</bha> 42

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Hot winds increased people's problems, mercury @ 42
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वीरवार को जिले का अधिकतम पारा पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों किनारे छाया को तलाशते रहे।
वहीं गर्मी बढ़ने से बाजार में जूस, नींबू की शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक व गन्ने के रस की डिमांड बढ़ गई है। शीतल पेय पदार्थों से भी गर्मी से थोड़ी देर तो राहत मिलती है, थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी में और ज्यादा वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान दो डिग्री और बढ़कर 44 पर पहुंगा।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। अभी तक लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री बना हुआ था। हालांकि दो-तीन दिन लू भी चली थी। जिसके बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को लू व गर्मी से थोड़ी राहत मिली। परंतु दो दिनों से गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मिनट के लिए भी लोगों का धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। नींबू शिकंजवी व जूस की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। काफी लोग तो दिन में कई-कई बार कोल्ड ड्रिंक व जूस पी रहे हैं, परंतु गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही। अब तो रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए लोग तरल पदार्थ ज्यादा लें। जितना ज्यादा हो सके उतना पानी पीएं। तरबूज व फलों का सेवन करें। जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। यदि ज्यादा जरूरी हो तो छात्रा लेकर चलें और सिर को कपड़े से ढक कर रखें ताकि धूप सीधे न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed