फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hot water in water coolers of district hospital

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल के वाटर कूलरों में गर्म पानी

Tue, 30 Apr 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Hot water in water coolers of district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी में भी मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पीने के लिए ठंड पानी नहीं मिल रहा। 105 करोड़ रुपये से बने अस्पताल के नए भवन में कहने को तो आधा दर्जन वाटर कूलर लगे हैं, परंतु ठंडा पानी एक में भी नहीं आता। दिखावे के लिए वाटर कूलरों के तार बिजली के प्लग में तो लगी है, लेकिन पावर सप्लाई किसी में भी नहीं।
जिला नागरिक अस्पताल के ए व बी ब्लॉक के बाहर दोनों दरवाजों पर वाटर कूलर रखे गए हैं। ब्लॉक-ए के गेट पर जो वाटर कूलर रखा है उसकी तो तार लगाने के लिए कोई पावर प्लग ही नहीं है। ऐसे में इसके चलने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती। अस्पताल की छत पर रखी टंकी से आ रहा गर्म पानी ही मरीजों व तीमारदारों को मिल रहा है। वहीं अस्पताल के भवनों के अंदर तो पीने का पानी खोजना भी इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन

क्योंकि किसी को पता भी नहीं है कि वाटर कूलर कहां रखे हैं। न ही अस्पताल की तरफ से कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। ब्लॉक-बी में जहां ओपीडी की पर्ची का पंजीकरण होता है उसके सामने बने शौचालयों के साथ ही वाटर कूलर रखा गया है। इसका पावर प्लग भी बंद पड़ा है और न ही इसमें पानी आता है। किसी भी मरीज की इस वाटर कूलर पर सीधी नजर नहीं पड़ती। मरीज इधर शौचालय समझ कर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ब्लॉक-ए में ब्लड बैंक के गेट के सामने जो शौचालय बने हैं वहां पर भी एक कोने में वाटर कूलर रखा गया है। इस पर भी किसी मरीज की नजर नहीं पड़ती। वहीं ब्लॉक ए व बी के बीच में खाली जगह पर खुले आसमान के नीचे रखे वाटर कूलर में तो पानी ही नहीं आता। लोग इसके साथ लगे नल से पानी पीते हैं। जहां यह वाटर कूलर रख है उसके पास गंदगी फैली मिली।
तीमारदार मरीजों के लिए जो खाना लेकर आते हैं उसमें से जो बच जाता है उसे यहीं पर डाल देते हैं। जिस पर मक्खी, मच्छर भिनभिनाने के अलावा लावारिस कुत्ते भी मुंह मारते रहते हैं। ट्रामा सेंटर के बाहर जो वाटर कूलर रखा है वह भी बंद पड़ा है। पावर सप्लाई न होने से मरीज व तीमारदार गर्म पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। अस्पताल के अन्य तलों पर रखे वाटर कूलरों का भी यही हाल है।
लोग बोले, नहीं मिलता ठंडा पानी
अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार आफताब, विनोद व संदीप ने बताया कि अब गर्मी ज्यादा होने लगी है। परंतु अस्पताल में एक भी वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं है। अब गर्मी ज्यादा होने लगी है, इसलिए छत पर रखी टंकी में पानी गर्म होने लगता है। जो पीने में तो गर्म लगता ही है, साथ में प्यास भी नहीं बुझती। इसलिए अधिकारियों को ठंडे पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।


अस्पताल में जितने भी वाटर कूलर लगाए हैं उन सभी को चालू करने के लिए बिजली मिस्त्री को काफी समय पहले ही निर्देश दिए गए थे। यह अब तक ठीक क्यों नहीं हुए इस बारे में पूछताछ की जाएगी। यदि वाटर कूलर खराब हैं तो उन्हें जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed