फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hope for development in 32 colonies of the city

Yamuna Nagar News: शहर की 32 कॉलोनियों में जगी विकास की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hope for development in 32 colonies of the city
यमुनानगर। शहर की 32 कॉलोनियों में विकास की आस जगी है, क्योंकि इन पर लगा अवैध का टैग जल्द हट सकता है। इसके लिए यूएलबी से उक्त कॉलोनियों की सूची सीएम के पास पहुंच चुकी है। अफसरों के अनुसार इन कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला योजनाकार विभाग के सर्वे में नगर निगम क्षेत्र की करीब 150 कॉलोनियों का सर्वे हुआ। इसमें आबादी व अन्य मापदंड पूरे करने वाली 32 कॉलोनियों की सूची यूएलबी से सीएम को भेज दी गई है। जहां से मंजूरी पर कॉलोनियों से अवैध का टैग हट जाएगा। ससौली के गुरमुख, बीरा, औरंगाबाद के सोनू के बताया कि उक्त कॉलोनियों में से अधिकांश में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। कहीं पक्की गलियां और नालियां तो कहीं स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी की दिक्कतें हैं। गौरतलब है कि इस संबंध में शिकायतें देने पर इन सुविधाओं से जुुड़े विभागों के अफसर कॉलोनियों के अवैध होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसका खामियाजा इन कॉलोनियों के रह रहे लोग भुगत रहे हैं और मूल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
सूची में यह कॉलानियां शामिल-
अमर विहार, औरंगाबाद, ज्योति नगर, ग्रीन विहार, गधौली, कैलाशनगर, खेड़ी रांगड़ान, राजेश नगर, रवि नगर, ससौली-3, ससौली-4, सत्संग विहार, सुंदरनगर, तेली माजरा, वीर नगर, विष्णु गार्डन, बागवाली कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गोगामाड़ी कॉलोनी, जिमखाना कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, इंडस्ट्रियल कॉलोनी, इंडस्ट्रियल कालोनी-2, जम्मू कॉलोनी एक्सटेंशन-2, लेबर कॉलोनी, माढी कॉलोनी, माजरी कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, शंभू कॉलोनी, शंभू कॉलोनी-2, शांति कॉलोनी, त्यागी कॉलोनी, विपिन कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


----------
वर्जन-
नगर निगम क्षेत्र की कालोनियों की सूची वैध होने के लिए सीएम मनोहर लाल के पास गई है। इनको वैध किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि जल्द कालोनियां वैध हो जाएंगी।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed