फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Honoring the youth who manage traffic

Yamuna Nagar News: यातायात व्यवस्था संभालने वाले युवाओं का सम्मान

Fri, 24 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Honoring the youth who manage traffic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेहरू युवा केंद्र यमुनानगर और एम्पैथी वेलनेस फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह वीरवार को आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं का सम्मानित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और उन्हें यातायात प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान शहर के पांच प्रमुख चौक भगत सिंह चौक, देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक, अग्रसेन चौक और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक जगाधरी पर ट्रैफिक मार्शलों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया। जिन्होंने पूरे सप्ताह यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात एसएचओ कुशल राणा मौजूद रहे। उन्होंने सभी ट्रैफिक मार्शलों व स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं को इस प्रकार के महत्वपूर्ण सामाजिक और राष्ट्रीय विकास कार्यों में शामिल करना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलएन स्कूल के भूपिंद्र राणा और सुमित छाबड़ा ने ट्रैफिक मार्शलों को प्रेरित करने के लिए प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ओमकार स्वामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल यातायात व्यवस्था का हिस्सा है, बल्कि यह हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में सहायक होते हैं।

एम्पैथी वेलनेस फाउंडेशन की संस्थापक रिद्धिमा बत्रा और सह संस्थापक रजत ने नेहरू युवा केंद्र के साथ साझेदारी में इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के इस प्रयास में हर एक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण था और यह टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed