फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Honored for social service in Germany and India, Yamunanagar

Yamuna Nagar News: जर्मनी और भारत में समाजसेवा के लिए किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Honored for social service in Germany and India, Yamunanagar
राजकुमार कांबोज को सम्मानित करते क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से सोमवार को अस्पताल रोड स्थित होटल में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। इसमें रादौर के तहसीलदार सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जर्मनी के सांसद राहुल कांबोज के पिता और कुमार ह्यूमैनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार कांबोज को जर्मनी व भारत में समाज सेवा के क्षेत्र में दिए योगदान के लिए स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं यूक्रेन से शिक्षा ग्रहण करने वाली भगवानपुर की छात्रा इंदू कांबोज को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रादौर के तहसीलदार सुरेश कुमार ने कहा कि राजकुमार कांबोज और उनका परिवार विदेशों में रहकर भी देश का नाम रोशन कर रहा है। उनके परिवार की ओर से जर्मनी में केएफके के नाम से समाजसेवी संस्था बनाई गई है। जिसके माध्यम से बच्चों व वृद्धों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। वे रादौर क्षेत्र में कुमार ह्युमिनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से संस्था बनाकर बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। राजकुमार कांबोज ने कहा कि सरकार की ओर से विदेशों में रह रहे भारतीयों के सम्मान में हर वर्ष नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने से विदेशों में बसे लोगों का मान-सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

यूक्रेन से आई छात्रा इंदू कांबोज ने कहा कि 9 जनवरी को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आए थे। इसलिए इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष-2003 से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी के दिमाग की उपज थी। पहला प्रवासी भारतीय दिवस आठ-नौ जनवरी 2003 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष-2019 में यह सम्मेलन वाराणसी में आयोजित किया गया था। इस मौके पर क्लब के संरक्षक पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रधान जसवंत सिंह बंचल, मंजीत सिंह पंजेटा, अभिषेक आहूजा, अमित अग्रवाल, ब्रह्मप्रकाश टंडन, अशोक गर्ग, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, हरजीत सिंह खुर्दबन, निर्मल बैंडी, सतीश सैनी, चिंटू शर्मा, राम रतन शर्मा, संदीप सैनी, दारी मनचंदा, विनोद पुजारा, ईश्वर झांब, मनोहर लाल झांब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed