फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Honor expressed by distributing lunch to Corona warriors

कोरोना योद्धाओं को दोपहर का भोजन वितरित कर जताया सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Honor expressed by distributing lunch to Corona warriors
भोजन के पैकेट तैयार करते संस्था के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
हर आंगन खुशियां संस्था द्वारा बिलासपुर में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से दोपहर का भोजन वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक अमित मंगला ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि कोरोना के योद्धाओं को फूल माला इत्यादि ना पहनाकर दोपहर का भोजन कराकर मान सम्मान देंगे। संस्था के सदस्यों ने हेल्थ डिपार्टमेंट की गाइडलाइन के अनुसार खाना तैयार किया और भोजन के पैकेट बनाकर पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, मीडियाकर्मियो व अन्य लोगों सहित करीब 500 लोगों को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज अगर कोई सबसे बड़ा हीरो है तो वह पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी है जो दिन रात अपने परिवार से दूर अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर हमारे लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं। उनकी संस्था के सभी सदस्य इन सभी योद्धाओं को सलाम करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों तक सूखे राशन के साथ साथ सब्जियां, दूध व तैयार खाना पहुंचाने का कार्य भी कर रही हैं। मौके पर मनीष सैनी, हरदेव सिंह, मंदीप सिंगला, अर्पण कुमार, लविश गुलाटी, हर्ष गुप्ता, विशाल शर्मा, सोनू, अरविंदर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed