{"_id":"67ddd7185c3a405161084a09","slug":"home-science-exam-concluded-peacefully-amidst-the-raids-by-flying-squads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134840-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उड़नदस्तों की दस्तक के बीच शांतिपूर्ण निपटी गृह विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उड़नदस्तों की दस्तक के बीच शांतिपूर्ण निपटी गृह विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
षय में विद्यार्थियों की संख्या कम होने से केंद्रों की संख्या रही मात्र बीस-
ढाई घंटे की परीक्षा में एक केंद्र पर तीन-तीन उड़नदस्तों ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12 वीं कक्षा के गृह विज्ञान परीक्षा हुई। गृह विज्ञान में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण केंद्रों की संख्या भी घटा दी गई थी। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 20 केंद्र ही बनाए गए थे। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए थे।
वैकल्पिक विषय के बावजूद केंद्रों पर काफी सख्ती रही। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही और जांच के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया गया। सबसे पहले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड की स्केनिंग की गई। कोड सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। आसान विषय होने के चलते विद्यार्थी उत्साह से परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में किसी प्रकार का डर व तनाव नहीं दिखा।
वहीं, परीक्षा के बाद भी विद्यार्थियों को खिलखिलाते देखा गया। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा बेहद शानदार रही। प्रश्नपत्र बेहद आसान था, जिसके उत्तर देने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई। सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा अच्छी होने की बात कही। वहीं, दूसरी तरफ नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर प्रशासन व शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। केंद्रों पर पुलिस तैनात के साथ आसपास धारा 163 लागू रही। पुलिस कर्मियों ने किसी को केंद्र के आसपास खड़े नहीं होने दिया। परीक्षा के लिए दस उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं। दलों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। कुछ केंद्र ऐसे भी रहे जहां ढाई घंटे की परीक्षा में तीन-तीन उड़नदस्ते निरीक्षण के लिए पहुंचे। परंतु किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का मामला नहीं मिला। नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि गृह विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
शानदार हुई परीक्षा
सुशील ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। बोर्ड परीक्षा होने के कारण उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। उत्साहित व प्रसन्न मन से परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे थे। जिससे उनकी परीक्षा भी बेहद शानदार हुई है। परीक्षा अच्छी होने से वह बेहद उत्साहित हैं।
नहीं था कोई डर
गोलू ने बताया कि गृह विज्ञान आसान विषय है। जिस कारण इसे लेकर कोई डर नहीं था। विषय की अच्छे से तैयारी करके आए थे। जिससे परीक्षा भी अच्छी हुई है। प्रश्नपत्र भी आसान था। अच्छी परीक्षा होने से वह खुश हैं और परिणाम भी अच्छा आएगा।
आसान था प्रश्नपत्र
आकाश ने बताया कि आसान विषय का प्रश्न पत्र भी बेहद आसान था। परीक्षा के सभी चारों सेट आसान थे। आसान प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों की खुशी और बढ़ गई। प्रश्नपत्र देखकर सभी के चेहरे खिल गए। उनके साथ सभी सहपाठियों की परीक्षा अच्छी हुई है।
पाठ्यक्रम से पूछे प्रश्न
साहिल ने बताया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र काफी सरल था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। सभी सेट में प्रश्न लगभग एक समान थे। कोई प्रश्न बाहर से नहीं पूछा गया था और उन्होंने पाठ्यक्रम की तैयारी अच्छे से की थी। परीक्षा अच्छी होने से वह बेहद खुश हैं।