फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Home guard posted near ADGP Jadhav missing

Yamuna Nagar News: एडीजीपी जाधव के पास तैनात होमगार्ड लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Home guard posted near ADGP Jadhav missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एडीजीपी श्रीकांत जाधव के पास तैनात होमगार्ड नाहरपुर निवासी संदीप घर से लापता हो गया। परिजनों ने उससे दूसरी शादी करने की बात कही थी। इस बात से वह नाराज था। उसकी अपने पिता के साथ बहस भी हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


नाहरपुर निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीपुर गुरुकुल के पास एमके नाम से वेल्डिंग की दुकान है। उसका छोटा भाई संदीप 15 साल से होमगार्ड की नौकरी करता है। कुछ साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। काफी समय से उसकी ड्यूटी एडीजीपी श्रीकांत जाधव के साथ है।
विज्ञापन

आजकल वह उनके साथ हिसार में ड्यूटी करता था। 13 मई को उसका भाई संदीप ड्यूटी से फारिग होकर घर आया था। तीन चार दिन वह घर रहा। इसके बाद परिवार वालों ने उसे दोबारा शादी करने के बारे में कहा। जिस पर वह नाराज हो गया। इसके बाद 18 मई को उसकी पिता के साथ बोलचाल हुई। इसके बाद वह अपनी मर्जी से किसी को कुछ बताए बिना घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके जाने के बाद उसने उसे फोन किया। तब उसने शाम तक घर आने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं आया। न ही अपनी ड्यूटी पर हिसार पहुंचा। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जठलाना थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


दो युवतियों सहित पांच लोग लापता

यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से दो महिलाएं, दो युवतियां व एक बुजुर्ग लापता हो गए। पांचों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। कृष्णा नगर निवासी नंदू ने बताया कि उसके पिता 74 वर्षीय हरेंद्र चौहान रविवार सुबह छह बजे घर से सैर करने के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक धर नहीं लौटे। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
उधर, एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू मंगलवार दोपहर 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सुबह नौ बजे घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसी तरह शहर की एक कॉलोनी से 18 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई।

उसकी मां ने बताया कि उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह, बिलासपुर के एक गांव से अपने मायके हिमाचल प्रदेश जाने की बात कहकर गई महिला लौटकर वापस नहीं आई। न ही वह अपने मायके पहुंची। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed