Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Holika Dahan is being done at Railway Station Chowk since last 75 years

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन चौक पर 75 साल से हो रहा होलिका दहन

Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan is being done at Railway Station Chowk since last 75 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। फाल्गुन माह की पूर्णिमा की देर रात होलिका दहन किया गया। इसके बाद आज (शुक्रवार) फाग यानी रंग खेला जाएगा। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर सामूहिक पूजन व होलिका दहन कार्यक्रम करवाया गया। शहर में सबसे बड़ा व पुराना कार्यक्रम रेलवे स्टेशन चौक पर करवाया गया। यह पर साल 1948 से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है।
इस दौरान सुबह से महिलाएं इसमें व्यस्त रहीं। तड़के मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने होलिका की पूजा की। ऐसे में रेलवे स्टेशन चौक पर दिनभर महिलाओं का तांता लगा रहा। भद्रा काल होने के कारण देर रात सवा 11 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। लोगों ने महिलाओं ने माता होलिका की पूजा कर परिवार वरदान मांगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि होलिका व अग्नि से परिवार के कष्ट दूर होते हैं और संतान उन्नति करती हैं। महिलाओं ने माता होलिका की हवन सामग्री की जल से पूजा की और बेदी की परिक्रमा की। महिलाओं ने होलिका बेदी की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा। वहीं, धूप, दीप, फल, फूल, नवैद्य, मिष्ठान, रंग, नारियल, अक्षत, साबूत हल्दी व अन्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रमन वत्स ने बताया कि भारतीय परंपरा में होलिका दहन की विशेष महत्व है। यह वैदिक परंपरा है जिसमें लोगों की गहरी आस्था है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की अग्नि की परिक्रमा से साधक व उसके परिवार के सभी कष्ट भस्म हो जाते हैं। घर, कारोबार सहित अन्य कार्यों में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पूजन के बाद बच्चों को पहनाई कंडी

पूजन करने आईं सुनीता, अनीता, रजनी, शशिबाला, राजबाला, राधा, कांता, दिव्या ने बताया कि उन्होंने बचपन में माता-पिता व अन्य लोग को पूजन करते देखा है। इस दौरान महिलाओं ने बच्चों के कंडी तैयार की, जिसमें नारियल गिरी, छुआरा, मखाने, बेर, केले, संतरा सहित विभिन्न फल व बतासों की माला बनाई। पूजन के बाद यह कंडी माला बच्चों के गले में पहनाने की मान्यता है। इस दौरान महिलाओं ने छोटे बच्चों की कंडी में महिलाओं ने चिप्स, कुरकुरे, फ्रूटी, एप्पी, जूस, चॉकलेट इत्यादि लगाई। जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed