{"_id":"67d5d6c3f037541cde0e205e","slug":"holi-was-played-in-green-park-society-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134566-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ग्रीन पार्क सोसाइटी में खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ग्रीन पार्क सोसाइटी में खेली होली
विज्ञापन
यमुनानगर। ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली खेलने के लिए वृंदावन-बरसाना से विशेष तौर पर रंग लाए गए। सोसायटी द्वारा एक बार फिर बिना पानी का इस्तेमाल किए सूखे रंगों से इस त्योहार को मनाया गया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसे नाच गा कर मनाया। महिलाओं ने पहले कीर्तन से उपस्थित समूह को निहाल किया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाया गया।
सोसायटी प्रधान दविंद्र मेहता ने बताया कि कॉलोनी वासी हर वर्ष सूखे रंगों से ही होली खेलते हैं, जिससे न ही पानी की बर्बादी हो और न ही रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान हो। वृंदावन बरसाने से लाए गए रंग, रंग न होकर राधा कृष्ण जी का आशीर्वाद है।
होली बेशक रंगों का त्योहार है लेकिन इसमें रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से न सिर्फ पानी का अपव्यय होता है बल्कि स्किन और आंखों के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए बेहतर है हम हमेशा अबीर-गुलाल के साथ सूखे रंगों से होली खेलें।
विज्ञापन
पानी की बर्बादी रोकने के लिए गुलाल से होली खेलना ही समय की जरूरत भी है। इस मौके पर महेश सिंगल, अशोक मक्कड़, पुष्पेंद्र बहल, दविंद्र पुरी, बलदेव पंवार, कपिल शर्मा, नरेश नागपाल, अरुण, सुरेंद्र, संजीव, योगेश सचदेवा, दीपक सचदेवा आदि माैजूद रहे।