{"_id":"665ce8cb354d7a34a707fa84","slug":"hindu-organizations-warned-to-surround-the-police-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119878-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हिंदू संगठनों ने दी थाना घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हिंदू संगठनों ने दी थाना घेरने की चेतावनी
Mon, 03 Jun 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चार दिन पहले कपालमोचन में ऋण मोचन सरोवर के नजदीक बंद कमरे में दम घुटने से मरे गोवंशों व गर्भवती गाय की हत्या के विरोध में रविवार को श्रीराम सेना बिलासपुर की अगुवाई में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों, श्राइन बोर्ड सदस्यों व कस्बा के मौजिज लोगों की बैठक सूरजकुंड सरोवर पर हुई। बैठक में आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की। ऐसा न होने पर थाना घेरने की चेतावनी दी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को कपालमोचन में सूरजकुंड पर गोमाता की आत्मिक शांति के लिए हवन किया जाएगा और कपालमोचन के सभी मंदिरों में गंगाजल छिड़का जाएगा। श्राईन बोर्ड के सदस्य सुभाष गौड़ ने कहा कि कपालमोचन भारत के सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों में से एक है। ऐसी जगह पर ऐसे कृत्य को अंजाम देना कुछ लोगों की अमानवीय भावनाओं को दर्शाता है जो की सही नहीं है।
पूरे मामले की गहनता से जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी जरूरी है। आदिबद्री गोशाला संचालक विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि समाज के ही कुछ अमानवीय धारा के लोगों द्वारा ही ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोवंश के नाम से ही कपालमोचन में गो बच्छा सरोवर है। पूरे मामले को लेकर सभी धार्मिक संस्थाएं एक होकर आरोपियों को पकड़वाने में मदद करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कपालमोचन क्षेत्र में जितने भी बेसहारा गोवंश विचरण कर रहे हैं उन्हें यहां से आदिबद्री गोशाला में भेजा जाए। जिस वाहन से गोवंश को आदिबद्री गोशाला भेजा जाएगा उसका किराया भी आदिबद्री गोशाला की ओर से दिया जाएगा। विनय स्वरूप ने श्रीराम सेना सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस मामले को उठाने में वह उनका पूरा साथ देंगे। सरस्वती अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती, अमर गिरी मुक्ति धाम ने मौके पर बिलासपुर एसडीएम को फोन करके गोवंश की मौत के आरोपियों को सजा दिलाने में सहयोग की मांग की।
श्रीराम सेना व अन्य संगठनों के सदस्यों ने कहा कि बिलासपुर पुलिस शिकायत देने के तीन दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सभी संगठनों ने रोष प्रकट कर किया। इसके बाद सभी संगठनों के सदस्य पुलिस स्टेशन बिलासपुर पहुंचे।
जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र सिंह ने आश्वासन दिया की पुलिस घटना स्थल का दौरा कर कपालमोचन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेगी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, विपिन सिंगला, सूरजभान सैनी, प्रत्युष गौड़, मा. सत्यवान, सतीश चुघ, चिराग चुघ, चंद्रमोहन कटारिया, सुमित दुआ, मुकेश बंसल, पम्मी मुगलवाली, सुभाष लेदी, महिंद्र सरपंच मोहड़ी, सरपंच राजकुमार सहित मौजूद रहे।