फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hindu organizations reached Yamunanagar police to give memorandum against riots, read Hanuman Chalisa

Yamunanagar: दंगों के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू संगठनों की पुलिस से ठनी, पढ़ी हनुमान चालीसा

Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उपद्रव करने वालों और वाहनों में तोड़फोड़ आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की वहीं धार्मिक यात्रा में व्यवधान डाले जाने की घटनाएं फिर न हों, इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग उठाई। हिंदू संगठनों के समर्थन में हांसी गेट चौक का बाजार बंद हो गया।

विज्ञापन
Hindu organizations reached Yamunanagar police to give memorandum against riots, read Hanuman Chalisa
हनुमान चालीसा पढ़ते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह दंगों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों व प्रशासन के बीच उस समय तनातनी हो गई, जब कार्यालय में मौजूद होने के बावजूद डीसी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इस दौरान डीएसपी ने डीसी के न होने की बात कहते हुए इंतजार करने को कहा। जिस पर संगठन सदस्य लघु सचिवालय में ही हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठ गए।

विज्ञापन


डीएसपी राजीव की संगठन पदाधिकारियों से बहस हो गई
संगठनों ने पांच मिनट में डीसी के न आने पर अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। जिसके डीसी ज्ञापन लेने पहुंच गए। लेकिन मामला यहीं भी शांत नहीं हुआ। इस दौरान डीएसपी राजीव की संगठन पदाधिकारियों से बहस हो गई। तीखी बहस के बाद डीएसपी ने माफी मांगी जिसके बाद मामला शांत हुआ। संगठनों की ओर से डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व विभिन्न सभाओं प्रमुख, मंदिर महंत व साधुओं ने किया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा सहित अन्य हिंदू संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में पूरी तरह छावनी में बदला नजर आया
प्रदर्शन के लिए लोग अनाजमंडी स्थित शेड के नीचे एकत्र हुए थे। जहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान संगठनों ने उपद्रवियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने, फांसी देने को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर अनाजमंडी सहित लघु सचिवालय में पूरी तरह छावनी में बदला नजर आया। जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय के आंगन में ही बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। संगठनों की ओर से ज्ञापन देने की मांग पर नायब तहसीलदार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी नाराज हो गए
लेकिन संगठनों ने डीसी को ज्ञापन देने की मांग की। संगठनों ने कहा कि 80-80 वर्ष के साधु चलकर ज्ञापन देने आए हैं तो डीसी को कार्यालय से आना चाहिए। इस दौरान डीएसपी राजीव ने कहा कि डीसी कार्यालय में नहीं है। जिस पर संगठन के पदाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व में ही इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन उस दौरान प्रशासन की ओर से डीसी के होने की बात कही गई थी।

पांच मिनट बाद नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी
जिस पर नाराज संगठन लघु सचिवालय में जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और पांच मिनट बाद नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी। जिसके बाद डीसी ज्ञापन लेने पहुंचे। इस दौरान लवाना से चेतनानंद महाराज, इस्कॉन से दिव्यदास प्रभु, यमुनानगर से राहुल मुनि, कैंप हनुमान मंदिर से महंत गोपाल दास, विश्व हिंदू परिषद से उदयवीर शास्त्री, सनातन धर्म सभा से राजन बजाज ने डीसी को ज्ञापन दिया।

Hindu organizations reached Yamunanagar police to give memorandum against riots, read Hanuman Chalisa
हनुमान चालीसा पढ़ते हुए - फोटो : अमर उजाला

नूंह में उपद्रव की आग की पलटें भिवानी में भी असर डाल रही हैं। उपद्रव में भिवानी के आठ से दस लोग घायल हुए हैं वहीं इस मामले को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हांसी गेट पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही वहीं हिंदू संगठनों का ज्ञापन लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता पहुंचे।

हांसी गेट पर लगाया जाम, समर्थन में बाजार बंद
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उपद्रव करने वालों और वाहनों में तोड़फोड़ आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की वहीं धार्मिक यात्रा में व्यवधान डाले जाने की घटनाएं फिर न हों, इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग उठाई। हिंदू संगठनों के समर्थन में हांसी गेट चौक का बाजार बंद हो गया। दुकानदारों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन का समर्थन किया।

मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिंदू संगठनों से लिया ज्ञापन
वहीं पुलिस प्रशासन ने भी चारों तरफ से घेराबंदी कर दी और किसी भी तरह की कोई हिंसा न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट रही। गौरतलब होगा कि भिवानी में मस्जिद और मदरसों की सुरक्षा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। पुलिस ने मस्जिदों में चार-एक के अनुपात में पुलिस तैनात की है। वहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक कर इस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की जा चुकी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed