फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hindu organizations engaged in bringing back religion, Yamunanagar

धर्म वापसी कराने में जुटे हिंदू संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations engaged in bringing back religion, Yamunanagar
बैंक कॉलोनी में हुई हिंदू संगठनों की बैठक में बोलते पंडित उदयवीर शास्त्री। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिंदू संगठनों ने धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को दोबारा सनातन धर्म अपनाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसे लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बैंक कॉलोनी में बैठक तक ईसाई बन चुके हिंदूृ लोगों को वापस अपने धर्म में लौटने की अपील की गई। पंडित उदयवीर शास्त्री ने डकौत समुदाय के मुखिया हंसराज व घर वापसी करने वाले राजेश के पैर भी धोएं। जय श्रीराम के नारे लगवाएं।
अब हिंदू संगठन दोबारा बुधवार को बैठक करेंगे, जिसमें ईसाई बन चुके लोगों को समझाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के पंडित उदयवीर शास्त्री, विक्रम राणा, अंकित कुमार, सूरज प्रकाश आदि ने बताया कि 15 से 20 लोग ऐसे हैं, जो किसी भी कारण से ईसाई धर्म अपना चुके हैं। अब उन परिवारों के घर जाएंगे। इसके तहत ही सोमवार को कॉलोनी में बैठक की गई। डकौत समुदाय के परिवारों को बहलाकर ईसाई बनाया गया है। उन्हें समझाया जा रहा है। बैठक के दौरान डकौत समुदाय के मुखिया हंसराज व कॉलोनी के राजेश ने हिंदू धर्म में वापसी की।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित उदयवीर शास्त्री ने अपने धर्म में वापसी करने वाले हंसराज व राजेश के पैर धोए। अपने धर्म में वापसी करने पर उनसे जय श्रीराम के नारे लगवाएं। पंडित श्याम सुंदर ने कहा कि समाज के लोगों को बचने के लिए एकजुट होना होगा। इस दौरान बुधवार को दोबारा बैंक कॉलोनी में बैठक करने की निर्णय लिया गया। जिसमें दूसरा धर्म अपना चुके लोगों को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बैंक कॉलोनी में एक लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया था। इस पर मामले ने तूल पकड़ लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर पादरी व कॉलोनी के एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया था। तब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने गांधी नगर थाना में हंगामा किया। शनिवार को फिर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर थाना के बाहर हंगामा किया और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर जाम लगाया। तब पॉस्टर सोसायटी के अध्यक्ष ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वह किसी का भी धर्म परिवर्तन नहीं करवाएंगे। अब हिंदू संगठन ईसाई मत अपना चुके लोगों को अपने धर्म में वापसी करवाने का प्रयास करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed