फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Highway clashed Car - Sumo, a death

हाईवे पर भिड़ी कार-सूमो, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 04 Jan 2014 12:44 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 04 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/रादौर।
विज्ञापन
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव धौंड़ंग और जुब्बल के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे और महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारु करवाया। जानकारी के अनुसार यमुनानगर से रादौर की ओर जा रही एक कार  की गांव धौंड़ंग और जुब्बल के बीच रादौर से यमुनानगर की ओर आ रही टाटा सूमो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं, वहीं टाटा सूमो के चालक उत्तरप्रदेश के सरसावा निवासी अमित के अलावा उसमें सवार स्वीटी कत्याल, नंदिनी और केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार घायल का गाबा अस्पताल में  इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed