Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   High-tension line passing over the rooftops

Yamuna Nagar News: छतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन

Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
High-tension line passing over the rooftops
रादौर में मकान के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन तार। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के छिंबी मोहल्ला, साई कॉलोनी और महेंद्र सिंह डेरा कॉलोनी में मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि तारों के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
कॉलोनी निवासी आशीष, अनिल, साहिल, प्रवेश, लालू, दीपक कुमार, धर्मेंद्र, मेजर सिंह औजला, शेखर और राजेंद्र ने बताया कि उनके मकानों के ऊपर से जुब्बल फीडर की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब दो वर्ष पहले छिंबी मोहल्ले में छत पर काम करते समय लालू को करंट लग गया था। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम ने छतों के आसपास तारों पर पाइप लगवा दिए थे। लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है। लोगों ने एसडीओ बिजली निगम से मांग की है कि कॉलोनियों के मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों को जल्द शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों नेे कहा कि विभाग और सरकार की ओर से समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस समस्या को लेकर वे बिजली निगम के अधिकारियों और कृषि मंत्री से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

बिजली निगम के जेई सतपाल ने बताया कि साई कॉलोनी में तार को शिफ्ट करने का एस्टीमेट तैयार कर एक्सईएन कार्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed