फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   High speed havoc, two friends killed on the spot due to the collision of the car with the wall and the tree

तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दीवार व पेड़ से टकराए दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
High speed havoc, two friends killed on the spot due to the collision of the car with the wall and the tree
नेहरू पार्क के सामने कार की टक्कर से दो युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित हुए परिज? - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। एसपी आवास से कुछ मीटर दूर शहर के मॉडल टाउन में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों दोस्त करीब 70 फीट दूर दीवार और पेड़ से टकरा गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह (29) और मनप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई गगनदीप सिंह उर्फ गगन घर पर ही कंप्यूटर का काम करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे बार-बार बिजली कट रही थी। अधिक गर्मी होने से वह अपने दोस्त न्यू हमीदा कॉलोनी के ही मनप्रीत सिंह के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकला था। करीब साढ़े 11 बजे जब दोनों बाइक सवार नेहरू पार्क गुरुद्वारा के नजदीक पहुंचे तो एसपी आवास की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज देखने से मालूम चलता है कि कार की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होगी। यही कारण है कि कार की टक्कर लगने से बाइक घूमती हुई 50 मीटर तक घसीटती चली गई। जबकि दोनों दोस्त 70 फीट दूर दीवार व पेड़ से जा टकराए। हादसे के बाद लोगों ने डायल 112 पर कॉल किया, जिसके कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंची। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत करार दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया गगनदीप सिंह इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वहीं, मनप्रीत सिंह उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहता था। दो दोस्तों की मौत से दो परिवारों के चिराग बुझ गए। हादसे के बाद न्यू हमीदा कॉलोनी में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की कार बरामद
कार की टक्कर से बाइक सवारों की मौत के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। यही नहीं हादसे के दौरान चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने सुबह आरोपी की कार सौभाग्य रिजोर्ट के पास से बरामद की, जबकि चालक की अभी तलाश की जा रही है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
परिजनों ने कहा कि शहर में सरेआम मनचले लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालते है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले आए दिन हादसों का कारण बनते है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वर्जन
हादसे की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुबह भी घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कमलजीत सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed