फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   High speed car and pickup wreak havoc, three youths died in two accidents

तेज रफ्तार कार व पिकअप का कहर, दो हादसों में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
High speed car and pickup wreak havoc, three youths died in two accidents
यमुनानगर। दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पहला हादसा कैल गांव के पास हुआ जहां पर बाइक पर जा रहे दो युवक कार की टक्कर के बाद पुलिया से टकरा गए। जबकि दूसरा हादसा गांव मलिकपुर बांगर के पास हुआ। यहां बाइक महिंद्रा पिकअप वाहन से टकरा गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कैल निवासी सुनील कुमार ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार रात काम खत्म करके अपने घर गांव कैल जा रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गांव हरीपुर मोड़ से कुछ आगे निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचा तो उसके आगे बाइक पर दो युवक जा रहे थे। उसी समय चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतकों की पहचान हनुमान कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड निवासी 24 वर्षीय तिलक कुमार व 28 साल के आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महिंद्रा पिकअप की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
प्रतापनगर के गांव लाहसाबाद निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी उसका दोस्त राजेश कुमार मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह राजेश के साथ बाइक ठीक कराने बिलासपुर में आया था। जब वह दोनों बाइक ठीक कराकर गांव लौट रहे थे, तो मलिकपुर बांगर के पास लेदी की साइड से सामने से एक महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर लगते ही वह और राजेश कुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गए। गिरने से राजेश कुमार के सिर पर गहरी चोट लगी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। उन्हें सरकारी अस्पताल बिलासपुर में ले जाया गया। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed