फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Here one can see Hanumanji from the roof of every house

Yamuna Nagar News: यहां हर घर की छत से होते हैं हनुमान जी के दर्शन

Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Here one can see Hanumanji from the roof of every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की पंजाबी धर्मशाला के शिखर पर स्थापित भक्त शिरोमणि वीर हनुमान जी की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र है। शहर भर से हनुमान जी की यह मूर्ति देखी जा सकती है। यहां से गुजरने वाले लोग मूर्ति के सम्मुख शीश नवाकर निकलते हैं।
पंजाबी धर्मशाला पर इस मूर्ति का निर्माण छह साल पहले 2019 में किया गया था। जब इस मूर्ति का निर्माण चल रहा था तभी से लोग इसे देखने आते थे। शहर के कारोबारी विरेंद्र वधवा ने इसका निर्माण करवाया था।
विज्ञापन

विरेंद्र वधवा ने बताया कि 31 फीट इस मूर्ति के निर्माण में दस महीने का समय लगा था। उस समय चार से साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आया था। मूर्ति निर्माण के लिए उड़ीसा से कारीगर बुलाए गए थे। पांच कारीगारों ने दस महीने की मेहनत के बाद इसका निर्माण किया था। यह प्रतिमा बनाने में सीमेंट, चूना मिट्टी, सरिया, जाली का प्रयोग किया गया है। पंजाबी धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र मोहन ने बताया कि धर्मशाला सभा की ओर से प्रतिमा का रखरखाव किया जाता है। सचिव श्रीराम ग्रोवर ने बताया कि मूर्ति की भव्यता बनाए रखने के लिए हर साल इस पर पेंट किया जाता है। जिसके लिए पेंटर उड़ीसा से ही बुलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उड़ीसा की मूर्ति शिल्प काफी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते मूर्ति निर्माण के लिए उड़ीसा से कारीगर बुलाए गए थे।विरेंद्र वधवा ने बताया कि उनके पिता कृष्ण लाल वधवा हनुमान जी के भक्त थे। हनुमान जी में उनकी गहरी आस्था थी। साल 2015 में मृत्यु से पहले उनके पिता ने मूर्ति बनाने की इच्छा जताई थी। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने मूर्ति निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि उड़ीसा की शिल्प कला काफी प्रसिद्ध व उन्नत है। इसके बाद उन्होंने उड़ीसा के कारीगरों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed