फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hello malhotra speaking...ji want 10 lakhs

हेलो मल्होत्रा बोल रहा है...जी 10 लाख चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hello malhotra speaking...ji want 10 lakhs
यमुनानगर। पीवीसी शीट कारोबारी के बाद बदमाशों ने अब शिवाजी मार्केट स्थित गीता इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी सुनील मल्होत्रा से 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वाले ने विदेश नंबर से फोन किया। रंगदारी न देने पर बदमाश ने दुकान को उड़ा देने की धमकी दी। कारोबारी ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कारोबारी सुनील मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार करीब दोपहर 12 बजे वह दुकान पर बैठा था तभी उसके फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि क्या मल्होत्रा बोल रहा है। जब उसने हां कहा तो उसने कहा कि उसे 10 लाख रुपये चाहिए, नहीं तो दुकान को उड़ा दूंगा। पहले तो उसने इसे अनदेखा कर दिया लेकिन कुछ समय बाद दोबारा से फिर बदमाश का कॉल आया। उसने उसे धमकाया कि रुपये तैयार हुए या नहीं। रुपये न देने पर बदमाश ने फिर से उसकी दुकान को उड़ाने की धमकी दी। सुनील ने बताया कि दोनों कॉल की उसके पास रिकॉर्डिंग हैं। इसके बाद वह शिकायत देने पुलिस के पास पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीवीसी शीट कारोबारी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, न देने पर दुकान पर की थी फायरिंग
करीब एक सप्ताह पहले बदमाशों ने लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरूला से भी फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। सुमित नरूला की ससौली रोड पर गणेश ट्रेडर्स के नाम से पीवीसी (पोली विनाइल क्लोराइड) शीट की दुकान है। 22 मई को उनके पास करीब साढ़े आठ बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह नरेंद्र राणा बोल रहा है। दोपहर 12 बजे तक 50 लाख रुपये दे देना। पैसा नहीं दिया, तो परिवार को खत्म कर देगा। अगले दिन फिर दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉल आई। यह कॉल दूसरे नंबर से आई थी। सुमित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने का पता लगने पर 24 मई की शाम को बाइक सवारों ने ससौली रोड स्थित सुमित नरूला के शोरूम पर फायरिंग कर दी। हालांकि तब नरूला वहां नहीं थे। रंगदारी मांगने के लिए जिन नंबरों से कॉल की गई थी, ट्रेस करने पर वह मैकेनिक व लेबर के निकले। उनके नंबर से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र राणा गैंग के दो सदस्य उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुर के सागर और सरसावा के थाना नागल के गांव बलसुआ निवासी दुष्यंत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed