फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rains, streets and roads submerged

Yamuna Nagar News: झमाझम बरसे बादल, गलियां और सड़कें जलमग्न

Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains, streets and roads submerged
ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स में भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। देररात शहर में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के चलते कुछ ही देर में गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। रात 12 बजे से अलसुबह तीन बजे तक बारिश जारी रही। बारिश से मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला।
इससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रविवार का दिन भी सुहावना रहा। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर सूरज बादलों के पीछे छिप गया। बारिश ने एक तरफ जहां गर्मी से राहत दिलवाई और मौसम खुशनुमा बना दिया। बारिश से कॉलोनियों, गलियों और सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिले में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी बारिश की संभावना जताई है। जबकि सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। जबकि बुधवार को बारिश की संभावना है। बारिश से मौसम में परिवर्तन आया, वहीं इससे किसानों के चेहरे खिल गए। कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने कहा कि बारिश से धान व गन्ना की फसल को फायदा होगा। जहां ज्यादा पानी है, वहां किसानों को निकासी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात तेज बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। वहीं, शहर के पॉश इलाकों की सड़कों व गलियों में भी पानी भरा। बारिश थमने के बाद पानी तो उतर गया, लेकिन हर जगह गंदगी और कीचड़ देखने को मिला। छुट्टी के कारण सफाई कर्मचारी नहीं आए, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी शहर की निचली कॉलोनियों में हुई।
इस दौरान बस स्टैंड, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, चांदपुर, गांधीनगर, वीनानगर, शिवनगर, ससौली रोड, अमरपुरी, बैंक कॉलोनी, पुराना हमीदा, कमानी चौक, जमना गली, रेस्ट हाउस रोड, बाड़ी माजरा, रूपनगर, तीर्थनगर, गोल्डन कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की तमाम गलियों, पातालपुरी, प्रह्लादपुरी, दुर्गा गार्डन, मटका चौक, सिविल लाइन, सरस्वतीनगर कॉलोनी सहित तमाम स्थानों पर जलभराव हुआ। नालियां व सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। बारिश थमने के बाद पानी तो उतर गया, लेकिन नालियों की गंदगी और कीचड़ जमा हो गया। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

रात को तापमान रहेगा कम
बारिश के बाद मौसम में काफी परिवर्तन देने को मिला है। इस दौरान पारा छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। परंतु अब दो दिन पारा चढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार व मंगलवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, अगले सप्ताह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। परंतु रात के तापमान में कमी रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार व मंगलवार को यह 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि अगले सप्ताह सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अभी तक न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक था। वहीं, इस दौरान जिले में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश साढौरा में हुई। यहां पर 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रतापनगर में 11 एमएम और सरस्वतीनगर में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। जगाधरी शहर में कुल चार एमएम बारिश हुई। बिलासपुर में पांच, रादौर में आठ और छछरौली में छह एमएम बारिश दर्ज की गई।

ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स में भरा बारिश का पानी। संवाद

ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed