फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy rain, waterlogging a problem

Yamuna Nagar News: जमकर बरसे बदरा, जलभराव से परेशानी

Mon, 12 Aug 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain, waterlogging a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कई दिन से छा रहे बादल रविवार को जमकर बरसे। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर को तेज बारिश में बदल गई। वहीं, देर शाम तक रुक रुक कर बारिश जारी रही। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और 90 प्रतिशत तक मौसम में नमी रही। बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव से भारी परेशानी भी झेलनी पड़ी। दोपहर को हुई तेज बारिश से शहर की पॉश कॉलोनी में भी जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

कई निचले क्षेत्रों में बारिश रुकने के काफी देर बाद पानी उतरा। शहर के पुरानी हमीदा, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, चांदपुर, गांधीनगर, कृष्णा कॉलोनी, ससौली, गोल्डनपुरी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की सभी गलियों, प्रह्लादपुरी, पातालपुरी, छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, पंसारी बाजार, पत्थरों वाला बाजार, देवी भवन बाजार, सिविल लाइन, गोरी शंकर मंदिर, प्रकाश चौक सहित तमाम स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद धीरे धीरे पानी उतरा। कई निचले क्षेत्रों में पानी उतरने में काफी समय लगा।वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने जिले में करीब दस दिन लगातार बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को कई दिन से पड़ रही उमस से राहत दी। छुट्टी का दिन और सुहाना मौसम का असर बाजार में भीड़ के रूप में देखने को मिला। इस दौरान शहर के तमाम बाजारों में रौनक रही। बाजार में लोगों की उपस्थिति से दुकानदारों व व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं सबसे ज्यादा भीड़ टिक्की, चाट व फास्ट फूड की दुकानों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed