फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy humidity increased after light rain, suffering from heat

Yamuna Nagar News: हल्की बारिश के बाद बढ़ गई भारी उमस, गर्मी से बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Heavy humidity increased after light rain, suffering from heat
हल्की बारिश के बाद दो दिन बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिपचिपी गर्मी के कारण हालात ऐसे हैं कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर बहुत कम ही लोग दिखाई देते हैं। बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन धूप के कारण इसे में वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह तक जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि दोहपर में यह 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उमस भरी चिपचिपी गर्मी के कारण लोग बेहाल है। दिन के अधिकांश समय लोग घरों में दुबके नजर रहते हैं। शहर के व्यस्त मार्ग भी इन दिनों खाली नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। इसके अलावा मौसम का मिजाज पल-पल बदलता मिजाज भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। कभी एकाएक बादल छाने से लोगों को राहत मिलती है, तो कभी कड़ाके की धूप झुलसाने लगती है। कभी हवा चल रही है, तो कभी उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन गर्मी के तेवर तीखे रहेंगे। जबकि इस दौरान बारिश से काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ इस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत वाली सूचना दी है। विभाग ने शनिवार को 100 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अगले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं वातावरण कम होने से मौसम में परिवर्तन होगा। बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन





गर्मी और वर्षा के मौसम में घरों दीवारों में सीलन हो जाती है। जिस कारण बदबू, नमी के कारण बरसाती जीव पैदा हो जाते हैं। इन दिनों मक्खी, मच्छर ही नहीं, अन्य कीट-पतंगे भी पनपने लगे हैं, जो लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। जिससे बीमार होने का भी डर बना हुआ है। चिकित्सकों व विशेषज्ञों के अनुसार घर के आसपास पानी न जमा होने दें। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि घरों व छतों पर रखे खाली सामान, टायर, नारियल के खोल, गमलों इत्यादि में पानी न जमा होने दें। जहां पानी निकालना संभावना नहीं हैं। वहां काला तेल, चूना इत्यादि डाले, इससे मच्छर नहीं पनपेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed