फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat snatched away, mercury crossed 43 celsius

गर्मी ने छीना चैन, पारा पहुंचा 43 सेल्सियस के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heat snatched away, mercury crossed 43 celsius
Heat snatched away, mercury crossed 43 celsius - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। तापमान बढ़ने का असर यह हुआ कि सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान नजर आए। पहले लोग गर्मी से बचाव के लिए बार-बार पानी से नहा रहे थे। परंतु अब तो जैसे ही शरीर पर पानी डालना बंद करते हैं तुरंत शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगते हैं। गर्मी के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ कम नजर आई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक गर्मी और लू झुलसाएगी, मौसम राहत नहीं देगा। वीरवार से शुक्रवार के बीच हवा चलने, बादल छाने व गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ था। परंतु अब इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से गर्मी रात को भी परेशान करने लगी है। गर्मी इतनी है कि कूलर व पंखे की हवा भी बेअसर हो रही है। घरों की छत धूप में तपने से सीलिंग फेन भी गर्म हवा दे रहे हैं। दो दिन बाद गरज और चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर सन्नाटा, जरूरी काम से बाहर निकले लोग
गर्मी का असर ज्यादा रहने के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा रहा और बाजारों में भी रौनक कम रही है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। कुछ जगहों पर लोगों ने ठंडे व मीठे जल की छबील लगाकर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देने का प्रयास किया। परंतु शीतल पेय जैसे नींबू की शिकंजी, गोंद कतीरा, कोल्ड ड्रिंक्स भी थोड़ी देर के लिए ही राहत देते हैं। कुछ देर बाद फिर से गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिन का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 43.3 31
15 43.4 30
16 41.2 28
17 38.2 26
18 34.5 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed