फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat showed effect after two days of rain, mercury reached 38 degree Celsius

बारिश के दो दिन बाद गर्मी ने दिखाया असर, पारा पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heat showed effect after two days of rain, mercury reached 38 degree Celsius
Heat showed effect after two days of rain, mercury reached 38 degree Celsius - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। दो दिन पहले आंधी और बारिश से मौसम जहां सुहावना हो गया था, वहीं एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पिछले दो दिन की अपेक्षा ज्यादा गर्मी रही। कड़ाके की धूप के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। वहीं शाम को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान पारा छह डिग्री तक बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। हालांकि रात को मौसम में नमी होने के कारण कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन गर्मी से लोग परेशान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजारों में देखने को मिला। दोपहर के समय बाजार सूने और सड़कें वीरान नजर आईं। वहीं खेल मैदान भी बच्चे नजर नहीं आए। शाम साढ़े पांच बजे के बाद लोगों ने घर से निकलना शुरू किया। जिसके बाद बाजारों में रौनक नजर आई। वहीं दूसरी तरफ शीतल पेय की मांग भी जोरों पर रही। प्यास बुझाने व ठंडक के लिए लोगों ने गोंद कतीरा, तुकमलंगा, जलजीरा, शिकंजी इत्यादि का सहारा लिया। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए दुकानदारों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed