फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat: Normal life affected, animal milk production reduced

गर्मी : सामान्य जीवन प्रभावित, पशुओं का दूध घटा

Wed, 29 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Heat: Normal life affected, animal milk production reduced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला प्रचंड गर्मी व भयंकर लू की चपेट में है। इससे सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि सुबह से ही लू चलने लगती है। वहीं मंगलवार को भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चली।
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी के कारण इंसान ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतु परेशान हैं। गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि दिन ढलने के बाद भी शाम व रात को भी गर्म हवा चल रही है। हीटवेव के कारण दुधारू पशुओं के दूध देने में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। गर्मी के कारण बाजार में दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन सुबह से शाम तक बाजार वीरान पड़े रहते हैं। शाम सात बजे के बाद ही बाजारों में लोगों की चहल पहल देखने को मिलती है। यही नहीं गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। दूसरी तरफ हीटवेव के कारण दुधारू पशुओं पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीटवेव के कारण पशुओं के दूध देने में करीब 20 फीसदी गिरावट आई है। ऐसे में पालक पशुओं को हीटवेव से बचाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। गोशालाओं व तबेलों में छत व फर्राटा पंखा लगाकर पशुओं को ठंड दी जा रही है। इसके अलावा दिन में दो बार पशुओं को पानी की बौछार की जा रही है पशुओं के दूध में कमी आने से पालकों को नुकसान हो रहा है। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

दो दिन लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने दो दिन भयंकर गर्मी व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दो दिन मौसम बेहद शुष्क रहेगी और भयंकर लू चलेगी। ऐसे में लोग घरों से निकलने से परहेज करें। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि अगले दो दिन पहले से ज्यादा गर्मी व लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोग धूप में घर से न निकले। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचे। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखे। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ इत्यादि का सेवन कर तरोताजा रहें। चक्कर, उल्टी घबराहट, तेज सिरदर्द, सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत हो तो चिकित्सक को दिखाएं।


गर्मी के कारण पशुओं के दूध देने में गिरावट आई है। इसके लिए सभी पशु पालकों को एडवाइजरी जारी की गई है। पशुओं पर हीटवेव का कोई गंभीर मामला नहीं आया है। पालकों को धूप में पशु न निकालने की एडवाइजरी दी गई है। - सतबीर सिंह धानिया, एसडीओ पशु पालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed