फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat has made life miserable, temperature will rise further

Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, अभी और बढ़ेगा तापमान

Mon, 10 Jun 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Heat has made life miserable, temperature will rise further
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी के साथ-साथ गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान करके रख दिया। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सुनसान दिखी। गर्मी के कारण लोग बहुत कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बिजली के तार बार-बार टूट रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मरों के न केवल फ्यूज टूट रहे हैं बल्कि आग भी लग रही है। प्रोफेसर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने घंटों बिजली बंद रही।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 से 31 डिग्री जा सकता है। इससे दिन के अलावा रात को भी चैन मिलने वाला नहीं है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। बूंदाबांदी की भी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

गर्मी का असर कुछ कम करने के लिए लोग फलों का जूस व नींबू की शिकंजवी, जलजीरा आदि का सेवन कर रहे हैं। इससे थोड़ी देर तक ही राहत मिल पाती है। इसके बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है। गर्मी का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। कम लोग ही बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे तक ही दुकानों पर ग्राहक दिखते हैं। इसके बाद शाम पांच बजे तक बाजार सुनसान ही नजर आते हैं। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से लपेट कर चल रहे हैं। खासकर बाइक सवारों का तो गर्म हवाओं में सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed