फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heat and humidity decreased, chances of rain today

Yamuna Nagar News: गर्मी और उमस घटी, आज बारिश के आसार

Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity decreased, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले वासियों को वीरवार को गर्मी से बड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी व उमस कम रही। जिससे लोगों को राहत मिली। वरना उमस की वजह से लोगों का शरीर पसीने से तरबतर हुआ जा रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बुधवार से एक डिग्री ज्यादा है। फिर भी गर्मी का असर कम ही रहा। दिनभर कभी धूप निकलती रही तो कभी आसमान में बादल उमड़ आते। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस पूरा सप्ताह में मौसम ऐसा ही रहेगा, जो लोगों के लिए अच्छी बात है।
विज्ञापन

बारिश होने से तापमान में भी कमी आएगी। यदि बारिश तेज होती है तो इससे सबसे ज्यादा फायदा धान की रोपाई करने वाले किसानों को होगा। क्योंकि इस वक्त रोपाई जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनरात किसान खेतों को रोपाई के लिए तैयार करने में जुटे हैं।कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि शुक्रवार को बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इस सप्ताह में लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। बारिश के बाद उमस में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed