{"_id":"6a188f6d0673ee08c207bd94","slug":"heaps-of-garbage-pile-up-on-the-divider-in-sadhaura-market-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156867-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साढौरा बाजार के डिवाइडर पर लगा कचरे का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साढौरा बाजार के डिवाइडर पर लगा कचरे का अंबार
Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार के डिवाइडर के बीच पड़ा कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार पर सड़क के बीच बना डिवाइडर इन दिनों कचरे का डंपिंग प्वाइंट बन गया है। एक तरफ यह शहर की सुंदरता को खराब कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मच्छर व बदबू पैदा हो रही है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बावासी शिवदेव वर्मा, राहुल, सौरभ व जगजीत सिंह ने बताया कि इस डिवाइडर की खाली जगह में मिट्टी का भराव न किए जाने से आसपास के दुकानदार तथा रेहड़ी-पटरी वाले इसमें कचरा व पॉलिथिन फेंक देते हैं। यहां नियमित सफाई की व्यवस्था न होने से कचरा सड़ने से मक्खी-मच्छर पनपने के अलावा बदबू फैल रही है, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।