फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health workers took out a procession for the reinstatement of contract workers

सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Health workers took out a procession for the reinstatement of contract workers
सिविल अस्पताल में नारेबाजी करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर।
विज्ञापन

नौकरी से निकाले गए 14 स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम व सेवा सुरक्षा की मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में सिविल अस्पताल सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों सहित अन्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इसके लिए सभी कर्मचारी सिविल अस्पताल में शव गृह के पास एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर सिविल सर्जन कार्यालय तक पहुंचे। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की ओर से सिविल सर्जन को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने छह फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में प्रदर्शन करने की बात कही। इस प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी यूनियन ने भी समर्थन दिया। यहां सिविल सर्जन कार्यालय पर कर्मचारियों ने करीब एक घंटा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद सिविल सर्जन ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्वीकार किया। वहीं कर्मचारियों ने सिविल सर्जन स्तर की समस्याएं भी उठाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुमित ऋषि ने किया। संचालन जिला सचिव नरेश कुमार ने किया। यहां पर ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स के राज्य महासचिव नरेश कुमार और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मैकेनिकल वर्कर्स के राज्य नेता ओम प्रकाश भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा गारंटी और निकाले गए कर्मचारियों की बहाली को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके विरोध में अगले सप्ताह विधायक और शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो छह फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह क्षेत्र अंबाला कैंट में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, आंगनबाड़ी यूनियन जिला प्रधान रेखा सैनी, सुनीता करहेड़ा, सुनीता सुघ, दयावती, सुखविंद्रर, पीडब्ल्यूडी से किशोर कुमार, राजिंद्रर, नगरपालिका से शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, शाखा सचिव प्रवेश परोचा, पब्लिक हेल्थ से जिला सचिव प्रेम प्रकाश, राज्य नेता नरेंद्र कांबोज, महेंद्र, रिटायर्ड संघ से विनोद त्यागी, रोशन लाल सहित स्वास्थ्य से नरवेश शर्मा, नितिन, विजय, पंकज, कमल, विजय, मांगे राम, अमित, शशि, प्रदीप, साहिल, प्रिंस, मनीष, संजीव, अली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed