फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health contract workers demonstrated in civil hospital

सिविल अस्पताल में स्वास्थ ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health contract workers demonstrated in civil hospital
यमुनानगर। विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर के सामने इकट्ठे होकर विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ट्रामा सेंटर से सिविल सर्जन कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रोष मार्च निकाला। सिविल सर्जन कार्यालय के सामने पहले कर्मचारियों ने नारेबाजी की। फिर सीएमओ को मांगों से संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की मांगें व मुद्दे जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढे ने कहा की समय रहते सिविल अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की मांगें व मुद्दों का समाधान करे, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ से जिला सचिव जोत सिंह रावत ने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सिविल अस्पताल में लगे सुरक्षा कर्मियों को दूसरे गृहरक्षी विभाग में समायोजित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तीन माह का वेतन बकाया है, जिसका जल्द भुगतान किया जाए। सीटू जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों को वर्दी जूते व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए। कर्मचारियों का ईएसआई कार्ड बनवाया जाए। आंगनबाड़ी से जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की गई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमित ऋषि ने की और संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार ने किया। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ से रोशन लाल, स्वास्थ्य ठेका यूनियन से जिला कैशियर नरवेश शर्मा, कमल शर्मा, पंकज, भजन लाल, शालू, मधु, सुमन, रीना, निखिल, शोभित, सुमित, शबनम, परमजीत, प्रवीन, प्रिंस, शशि, करनैल, मनीष, वृषभ, अमन, गौरव, शैलेंद्र, अमन, राजेश, अली, ओमपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed