फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He said triple talaq and the son took him away

Yamuna Nagar News: तीन तलाक बोल निकाला, बेटा ले गया

Fri, 20 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
He said triple talaq and the son took him away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोल्डनपुरी निवासी एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का अपने पति और ससुराल के अन्य परिजनों पर आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता शबनम खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह 2 दिसंबर 2013 को मुजफ्फरनगर के गांव जोला निवासी वसीम अली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से यमुनानगर में हुआ था।
विज्ञापन

निकाह के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। गर्भवती होने के बाद उसके साथ मारपीट बढ़ गई। कई बार उसे भूखा रखा गया और घरेलू सुविधाओं के उपयोग से भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2014 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में पंचायत के हस्तक्षेप से वह पति के साथ यमुनानगर में किराए के मकान में रहने लगी, जहां दिसंबर 2014 में बेटे मोहम्मद सादिक का जन्म हुआ।
बेटे के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और दहेज की मांग जारी रही। पति हर महीने मायके से पैसे लाने का दबाव डालता था। आरोप है कि पति ने पहले दी गई बाइक बेच दी और दूसरी की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

महिला ने बताया कि प्लॉट खरीदने के नाम पर भी उससे पैसे लिए गए और रजिस्ट्री के दौरान धोखे से पति के पक्ष में स्थिति बनाने की कोशिश की गई। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से बेदखल कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि 20 नवंबर 2024 को पति और ससुराल पक्ष ने उसे पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पति घर बदलकर सारा सामान उठा ले गए और नाबालिग बेटे को भी अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed